फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   moter bike rider dies in accident

पुत्रवधू की विदा कराकर लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत

Wed, 29 Sep 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
moter bike rider dies in accident
पूरनपुर। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से गांव महुआगुंदे निवासी बाइक सवार कन्हई लाल (65) की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे प्रधान गंभीर घायल हो गए। शाहजहांपुर के बंडा थाना की पुलिस ने कन्हईलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार अपरान्ह करीब तीन बजे बंडा थाना क्षेत्र के गांव नरेंदापुर के समीप की है। कन्हई लाल के पुत्र ओमदेव की ससुराल बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। कन्हईलाल की पुत्रवधू कई महीने से अपने मायके में थी। मंगलवार को पुत्रवधू को विदा कराने को कन्हई लाल गांव के प्रधान रामपाल को साथ लेकर पुत्र की ससुराल गए। पुत्रवधू की विदाई कराकर कन्हई लाल वापस लौट रहे थे। कन्हई लाल और प्रधान एक बाइक पर जबकि उनका पुत्र और पुत्रवधू दूसरी बाइक से घर लौट रहे थे। बंडा थाना के गांव नरेंदापुर के समीप ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कन्हई लाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रधान गंभीर घायल हो गए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने बताया कि बंडा पुलिस ने कन्हई लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इधर, बाइकों की टक्कर में गांव ककरौआ निवासी रामनिवास (21) और सोनू (28) घायल हो गए। हादसा कलीनगर रोड पर हुआ। एक अन्य हादसा में कस्बा कलीनगर निवासी चरनजीत (23) वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed