फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than 20 women are earning money by making products from water hyacinth.

Pilibhit News: जलकुंभी से उत्पाद बनाकर कमाई कर रहीं 20 से अधिक महिलाएं

Fri, 27 Mar 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
More than 20 women are earning money by making products from water hyacinth.
जलकुंभी से उत्पाद तैयार करतीं महिलाएं। स्रोत विभाग।
अब तक 20 लाख रुपये के मिल चुके ऑर्डर, डिजायनर बैग की नोएडा तक मांग
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे जलकुंभी के उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ गई है। जिले के मरौरी ब्लॉक की महिलाएं इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इन समूह की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे उत्पादों की नोएडा, दिल्ली सहित अन्य शहरों से ऑर्डर मिल रहे हैं। इससे ये महिलाएं सशक्त होकर अन्य महिलाओं को प्रेरणा का संदेश दे रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इससे यह महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। जिले में कई स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं जलकुंभी से उत्पाद बना रही हैं।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के गांव सैदपुर की आशा देवी के साथ 11 महिलाएं और इसी ब्लॉक की प्रीति देवी के साथ करीब दस महिलाएं जुड़कर जलकुंभी से उत्पाद बना रही हैं। यह महिलाएं जलकुंभी से शीशे के फ्रेम, टोकरी, लेडीज डिजायनर बैग, टोपी, डस्टबिन सहित अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं। यह महिलाएं जिले में लगने वाली प्रदर्शनी में भी प्रतिभाग करतीं है। इसके साथ ही अन्य जिलों में प्रतिभाग के लिए जाती हैं। जलकुंभी से बनाए जाने वाले उत्पाद देखने में सुंदर व आकर्षक दिखते हैं। ऐसे में इनकी बिक्री भी अधिक हो रही है। ऐसे में इनको दो साल में करीब 20 लाख रुपये का आर्डर मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सामानों की अधिक मांग
जलकुंभी से बनाए जा रहे उत्पाद की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे बनाए जाने वाले डिजायनर बैग की मांग नोएडा में काफी है। ऐसे में कई फर्म इन महिलाओं से संपर्क कर ऑर्डर पर इन बैग को तैयार कर रही है। वहीं, शीशे के फ्रेम की मांग भी काफी अधिक है। इससे इन महिलाओं की आय भी बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed