फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than 1.5 lakh cusecs of water released into Sharda river, fear of flood

Pilibhit News: शारदा नदी में 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा, बाढ़ की आशंका

Sun, 07 Jul 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
More than 1.5 lakh cusecs of water released into Sharda river, fear of flood
शारदा नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा के पास खेतों में भरा पानी।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से बाढ़ की आशंका के चलते नदी किनारे के गांवों के लोगोंं में खलबली मच गई। लोग ने सामान और पशुओं को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ की आशंका पर बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


शारदा नदी की बाढ़ से बचाने को नदी में चेनेलाइजेशन का काम चल रहा है। बाढ़ और कटान से क्षेत्र को बचाने को 1500 मीटर में जियो बैग लगाए गए।
शनिवार दोपहर को वनबसा बैराज से शारदा नदी में 92 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना प्रशासन को मिली। 92 हजार क्यूसेक पानी आने से नदी फिर उफना गई। जहां तक जियो बैग लगाए गए उसके आगे गनेश और अवेंद्र के खेत से होता हुआ नदी का पानी आबादी की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में शाम चार बजे वनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी और छोड़े जाने की सूचना प्रशासन को मिली। वनबसा बैराज से शाम चार बजे छोड़ा गया पानी क्षेत्र में आधी रात को पहुंचने की आशंका जताई जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बाढ़ की आशंका पर नदी किनारे बसे लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने घरों का सामान और पशुओं को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।
ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि वनबसा बैराज से छोड़े गए पानी के चलते नदी के आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
००००००

वनबसा बैराज से शारदा नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है। पानी देररात तक क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।
- वीरेंद्र कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed