फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Moradabad youth arrested with stolen jewellery worth Rs 16 lakh

Pilibhit News: चोरी के 16 लाख के जेवरात सहित मुरादाबाद का युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Moradabad youth arrested with stolen jewellery worth Rs 16 lakh
पीलीभीत। घर में घुसकर 16 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुरादाबाद के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस मकान में पहले किरायेदार था। मकान मालकिन और उनके बेटे के बाहर होने की सूचना मिलने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वल्लभनगर कॉलोनी में 30 अगस्त को व्यापारी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उस समय घर की मुखिया सीमा गुप्ता अपने पुत्र अक्षित गुप्ता के साथ अयोध्या गईं हुईं थी। इस दौरान रात को छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी से सोने के जेवरात चोरी किए गए थे। उक्त घटना में सीमा गुप्ता की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस और एसओजी टीम ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान शुरू की। बृहस्पतिवार को टीम ने शहर के निकट बरहा अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी विक्रम दहिया ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के पास से चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। युवक की पहचान मुरादाबाद के थाना छजलैट के फतेहपुर विश्नोई क्षेत्र निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वह मोबाइल सिम की एक कंपनी में टेस्टिंग का कार्य करता था। मई 2024 में वह सीमा गुप्ता के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था। इसी दौरान लालच में आकर उसने चोरी की योजना बनाई और 25 सितंबर को पीलीभीत आकर रेकी की। मां-बेटे के बाहर जाने की जानकारी मिली। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed