{"_id":"5898b0bf4f1c1b224a378410","slug":"monitoring-and-inspection-of-the-new-building-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉनीटरिंग कमेटी ने नए भवन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉनीटरिंग कमेटी ने नए भवन का किया निरीक्षण
Mon, 06 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
मॉनीटरिंग कमेटी ने नए भवन का किया निरीक्षण
Link Copied
नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डीएम के निर्देश पर गठित मॉनीटरिंग कमेटी ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण बाद अब कमेटी सदस्यों ने अपनी आख्या रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेंगे। शहर के टनकपुर हाईवे के समीप 10.74 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण मई 2015 में शुरू किया गया था। निर्माण की जिम्मेदारी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को दी गई थी। इधर, भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिसके बाद नवनिर्मित भवन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसको लेकर डीएम के निर्देश पर मॉनीटरिंग कमेटी का गठन किया गया। इधर, सोमवार को गठित मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्यों ने सिविल वर्क, टेक्नीकल वर्क के साथ असेंबली ग्राउंड, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप के साथ करीब 400 पेड़ भी रोपे गए। निरीक्षण के बाद कमेटी सदस्य अपनी आख्या रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेंगे। प्राचार्य के माध्यम से रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही नए भवन को हैंडओवर किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक केंद्रीय विद्यालय अपने भवन में शिफ्ट हो जाएगा। मॉनीटरिग टीम में जेई पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड महिपाल सिंह, एई सीपीडब्ल्यूडी आईपी वर्मा, जेई आरईएस सुशील कुमार, जेई सीपीडब्ल्यूडी आशीष पचौरी, शिक्षक अरविंद सिंह, योगेंद्र गोस्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।