{"_id":"69307916336a819e470beb32","slug":"money-withdrawn-through-fraud-in-mnrega-will-be-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-149160-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मनरेगा में फर्जीवाड़ा कर निकाली धनराशि, होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मनरेगा में फर्जीवाड़ा कर निकाली धनराशि, होगी वसूली
Wed, 03 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी लगाने के मामले में हजारों रुपये निकाल लिए गए। प्रधान के तहेरे भाई की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। मनरेगा लोकपाल ने रकम वसूली के निर्देश के साथ ही एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
पूरनपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत भीमपुर नौगजा के मजरा केशवपुर ताल्लुक आनंदपुर के प्रधान विकास कुमार यादव के सगे तहेरे भाई नीरज यादव ने मनरेगा लोकपाल से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों में फर्जी हाजिरी के जरिये हजारों रुपये निकाले जा रहे हैं। मौके की स्थिति कुछ और है। मनरेगा लोकपाल ने तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी सीरीज वर्मा से जांच कर सात दिनों में आख्या उपलब्ध कराए जाने को कहा।
जांच आख्या उपलब्ध न होने पर लोकपाल मनरेगा ने पंचायत घर पहुंचकर स्वयं जांच की। करीब 53,415 रुपये का गोलमाल पाया गया। इस पर मनरेगा लोकपाल ने प्रधान विकास कुमार, तत्कालीन तकनीकी सहायक मोहम्मद नबी अहमद, ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश पर 17,805 रुपये प्रत्येक से वसूली के निर्देश दिए। साथ ही तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी शिरीष कुमार वर्मा, तत्कालीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शुभम कुमार सक्सेना, मौजूदा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदर्श कुमार वर्मा, सचिव ओमप्रकाश, तकनीकी सहायक व प्रधान पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल लाल वर्मा ने बताया है कि दुरुपयोग की गई रकम के वसूली के साथ ही संबंधित पर जुर्माना लगाया गया है।