फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Modi's image-moth got caugh

पीएम मोदी के चित्र वाली पतंगे पकड़ी गईं

Sat, 28 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 28 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
 बसंत पंचमी को देखते हुए बाजार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र वाली पतंगों की बिक्री हो रही है। इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। प्रेक्षक के संज्ञान में मामला आने पर उड़न दस्ते ने नगर की एक दुकान पर छापा मारा और 130 पतंगों को कब्जे में लिया। दुकानदार मोहल्ला गनेशगंज निवासी मोहम्मद आरिफ के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उड़न दस्ता टीम के प्रभारी/नायब तहसीलदार सदानंद सरोज ने बताया कि नगर की बैंड वाली गली में मोहम्मद आरिफ की दुकान में प्रधानमंत्री के चित्रों वाली पतंगों की बिक्री की सूचना मिली। उच्च अफसरों ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस सूचना पर दुकान पर छापा मारा गया। छापे में 130 पतंगों पर प्रधानमंत्री का चित्र बना पाया गया। इन्हें कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया।  पुलिस ने टीम प्रभारी सदानंद सरोज की ओर से मोहम्मद आरिफ के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed