{"_id":"d3feb88f8aa93b76313ca602365a8763","slug":"mlc-election-party-flags-gadhegi-success-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एमएलसी चुनाव में भी पार्टी गाढ़ेगी सफलता के झंडे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एमएलसी चुनाव में भी पार्टी गाढ़ेगी सफलता के झंडे’
पीलीभीत
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की।
जिला कार्यालय पर सुबह हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा ने जो वादे चुनाव में समय किए थे, वह सभी पूरे किए हैं। इसी का नतीजा है कि जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में बड़ी सफलता हासिल हुई है। आगे एमएलसी और उसके बाद अगले वर्ष 2017 में भी सपा का परचम लहराएगा। नगर अध्यक्ष इंतियाज अल्वी, सछास जिलाध्यक्ष मेंहदी रजा समेत कई पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने केक काटा और सभी में वितरण कर कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर वीरेंद्र पाल शर्मा, फूलचंद्र मौर्य, मेवाराम वर्मा, नफीस मियां, सुरेश कश्यप, अनिल कश्यप सहित कई लोग थे।
अरुण ने लखनऊ पहुंच दी बधाई
मरौरी ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा व सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर ने लखनऊ पहुंच मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट कर जन्मदिन की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक आज
पीलीभीत। पीलीभीत शाहजहांपुर सीट से विधान परिषद चुनाव पर रणनीति बनाने के लिए सपा पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को दोपहर 12.30 बजे पीलीभीत बैंक्वट हॉल में होगी। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने बताया कि इसमें एमएलसी के लिए सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू को चुनाव लड़ाने पर रणनीति तय की जागी।