फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLA met the Chief Minister, demanded renovation of sugar mill and construction of stadium

Pilibhit News: मुख्यमंत्री से मिले विधायक, चीनी मिल के नवीनीकरण, स्टेडियम बनवाने की रखी मांग

Fri, 11 Apr 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
MLA met the Chief Minister, demanded renovation of sugar mill and construction of stadium
मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करते विधायक बाबूराम पासवान और प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा स्
पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर स्टेडियम बनवाने और पूरनपुर चीनी मिल के नवीनीकरण कराए जाने की मांग रखी। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने, माधोटांडा से पीलीभीत मार्ग को अधूरा छोड़ने पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ में विधायक और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक ने पूरनपुर चीनी मिल का नवीनीकरण कराने की मांग की। बताया कि चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन मात्र 25 हजार क्विंटल है। क्षेत्र में गन्ना बहुतायत में होने पर क्षेत्र का गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित होता है। जर्जर हो चुकी पूरनपुर चीनी मिल क्षमता के अनुसार पेराई भी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक ने नगर में स्टेडियम बनवाने की मांग की। बताया कि स्टेडियम न होने से खेल प्रतिभाएं निखर नहीं पा रही हैं। विधायक और प्राचार्य ने गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अनुदान की सूची में शामिल होने की पत्रावली को स्वीकृत दिलाने की मांग की। प्राचार्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि महाविद्यालय में बीएससी कृषि की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गन्ना किसानों से महाविद्यालय के लिए कटौती होती थी। अब कई साल से कटौती होना बंद हो गई है। महाविद्यालय को धनराशि दिलाने की मांग की। प्राचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही महाविद्यालय को धनराशि दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वास दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed