{"_id":"d6ba7b917d895474f269e5c0bb4ae016","slug":"mla-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि के कार्यों में गड़बड़ी पर रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि के कार्यों में गड़बड़ी पर रिपोर्ट के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 19 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2005-06 में तत्कालीन बरखेड़ा विधायक सुखलाल की विधायक निधि से ललौरीखेड़ा एवं बरखेड़ा ब्लाक में 5.59 लाख की लागत से ग्राम ढकिया व गाजीपुर मुगल में दो पुलिया और गांव सरौरी गौटिया व खजुरिया पचपेड़ा में दो मार्गों पर खंड़जा निर्माण कराया गया था। इन कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच की गई जिसमें निर्माण संस्था उप्र सहकारी निर्माण एवं विकास लिमिटेड लखनऊ पर 2.35 लाख की रिकवरी निकाली गई थी। प्रशासन ने संस्था को रिकवरी जमा कराने के लिए कई बार नोटिस दिए लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शासन स्तर तक लिखा पढ़ी की गई। शासन ने इसमें कार्रवाई की संस्तुति की थी। इस पर डीएम ने संस्था के प्रबंधन निदेशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। परियोजना निदेशक आरबी भास्कर ने बताया कि संस्था पर एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर तैयार की जा रही है। जल्द रिपोर्ट लिखाई जाएगी।
विज्ञापन