{"_id":"671d60127697193fb80dac67","slug":"mla-and-block-pramukh-face-to-face-on-allegations-of-embezzlement-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124683-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गबन का आरोप लगाने पर विधायक और ब्लॉक प्रमुख आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गबन का आरोप लगाने पर विधायक और ब्लॉक प्रमुख आमने-सामने
विज्ञापन
मरौरी ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक में विधायक और ब्लाक प्रमुख में होती बहस। स्रोत सोशल
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में शनिवार को गबन का आरोप लगाने पर विधायक और ब्लॉक प्रमुख में करीब आधे घंटे तक जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के चलते कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
मरौरी ब्लॉक में दोपहर बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हुए। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के पहुंचने के बाद प्रभारी बीडीओ हिमांशु ने बैठक की कार्यवाही शुरू की। शुरुआत में ही विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने आरोप लगाया कि पिछली बैठक में फर्जी उपस्थिति दिखाकर 59 हजार रुपये की सरकारी धनराशि का गबन किया गया है। पहले इसका हिसाब होना चाहिए। इस बात पर ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा और विधायक आमने-सामने आ गए।
दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। ऐसे में करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। ब्लॉक प्रमुख ने इस संबंध में प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति की बात कहते हुए विधायक पर बेवजह आपत्ति जताने का आरोप लगाया। इसके बाद विधायक बैठक छोड़कर जाने लगे तो स्थिति बिगड़ती देख प्रभारी बीडीओ ने मंच से ही आभार जताकर बैठक समाप्त होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
हंगामे के चलते बैठक में कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका। बैठक में हुए हंगामे के बाद ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा से संपर्क किया गया लेकिन उनकी ओर से कोई पक्ष नहीं रखा गया। इधर, किसी अप्रिय घटना के अंदेशे में पुलिस बल भी सतर्क रहा।
--
सिर्फ 59 हजार रुपये का हिसाब मांगा था। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने बहस शुरू कर दी। उनका कहना था कि उनके ऊपर माननीय का हाथ है, कोई कुछ नहीं कर पाएगा लेकिन मैं सरकारी धन का गबन नहीं करने दूंगा।
- स्वामी प्रवक्तानंद, बरखेड़ा विधायक