{"_id":"6223af90f34dc974a0530c45","slug":"mission-indradhanush-vaccines-for-11755-children-and-3376-pregnant-women-pilibhit-news-bly4774042112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुषः 11755 बच्चों और 3376 गर्भवती महिलाओं को लगेंगे टीकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुषः 11755 बच्चों और 3376 गर्भवती महिलाओं को लगेंगे टीकें
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार से मिशन इंद्रधनुष के तहत चलने वाले टीकाकरण अभियान में शून्य से दो साल के 11755 बच्चों और 3376 गर्भवती महिलाओं को नौ जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। अभियान तीन चरणों में चलेगा। सर्वे में जिन गांवों में महिलाएं और बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं, उन गांवों में टीमें पहले जाएंगी।
मिशन इंद्रधनुष को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने प्रेसवार्ता कर अभियान की जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकरी डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान की शुरूआत सोमवार से होगी। प्रत्येक चरण में सात दिनों तक टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे चरण की शुरूआत चार अप्रैल और तीसरे चरण की शुरूआत दो मई से होगी।
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए 1182 आशा और 869 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को भी लगाया गया है। इसके तहत पोलियो, टीबी, गला घोंटू, काली खांसी, टिटनेस, खसरे आदि के टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के साथ राजस्व, शिक्षा, बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत राज विभाग, आपूर्ति विभाग आदि का भी सहयोग लिया जाएगा।