{"_id":"5eceaa378ebc3e90ad290c3c","slug":"missing-youth-dead-body-found-pilibhit-news-bly4072474151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद से लापता युवक का शव देवहा नदी में मिला, परिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद से लापता युवक का शव देवहा नदी में मिला, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। ईद वाले दिन से लापता युवक का शव घर से 10 किलोमीटर दूर देवहा नदी में मिला। घाट पर साइकिल, कपड़े और मोबाइल फोन रखा मिल गया। शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से बताई गई है। जबकि परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए साथ गए युवक समेत दो के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
मोहल्ला ग्यासपुर के रहने वाले नल मिस्त्री शफी अहमद का पुत्र 20 वर्षीय नदीम मजदूरी करता था। ईद के दिन सोमवार दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले के ही कैफ के साथ साइकिल से घर से निकला। पूछने पर बताया कि दोनों सितारगंज के नवदिया गांव में परिचितों के घर ईद मिलने जा रहे हैं। तीन घंटे बाद कैफ घर वापस आ गया, मगर नदीम का कोई पता नहीं चला। परिवार वालों का आरोप है कि पूछने पर कैफ ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रात भर तलाशने के बाद भी न मिलने पर दूसरे दिन मंगलवार सुबह कोतवाली में सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
मंगलवार देर शाम नगर से 10 किलोमीटर दूर धरापुर गांव के पास देवहा नदी में नदीम का शव मिला। नदी किनारे घाट पर नदीम की साइकिल, मोबाइल और कपड़े रखे थे। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वाले भी आ गए। शव देख शिनाख्त नदीम के रुप में की गई। परिजन ने साथ गए युवक पर शक जताया। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नदीम की मौत डूूबने से बताई गई है। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। अब तक छानबीन में सामने आया है कि नहाने के लिए नदीम नदी में उतरा और गहराई अधिक होने से डूब गया। घटनास्थल पर मिली साइकिल, मोबाइल और कपड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए साथ गए युवक समेत दो के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसकी जांच कराकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला हत्या का नहीं है।