{"_id":"5fb950dd8ebc3e5fad3aaf9b","slug":"missing-woman-for-seven-days-pilibhit-news-bly4275128133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से लापता महिला का कटना नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से लापता महिला का कटना नदी में मिला शव
विज्ञापन
बीसलपुर। सात दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव कटना नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव करेली निवासी सुरेश गौतम ने बताया कि उनकी मां 65 वर्षीय ज्वाला देवी मानसिक मंदित थीं। 14 नवंबर को किसी समय घर से निकली थीं, तभी से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। थोड़ा इंतजार करने के बाद उसी दिन थाना बिलसंडा में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। इसके बाद से परिवार वाले बुजुर्ग मां को तलाश रहे थे।
शनिवार की सुबह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकवारा के कुछ लोग कटना नदी के तट पर टहलने गए थे। वहां उनकी नजर नदी में बहकर आ रहे महिला के शव पर पड़ी। शोर मचने पर काफी भीड़ जमा हो गई। शव भी नदी किनारे झाड़ियों में आकर फंस गया। सूचना मिलने पर कोतवाल सुनील कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीमा विवाद होने पर बिलसंडा पुलिस भी आ गई। शव कब्जे में लेकर पड़ताल की गई तो शिनाख्त लापता ज्वाला देवी के रूप में हुई। घटनास्थल कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के अंतर्गत निकला। बेटे सुरेश ने आकर पहचान की और फिर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बेटे ने बताया कि उसकी बहन सुनीता देवी का विवाह गांव ढकवारा के पास स्थित गांव मिघौना में हुआ है। आशंका जताई कि मां 14 नवंबर को गांव ढकवारा में अपनी पुत्री सुनीता के घर जा रही होंगी और रास्ते में पड़ने वाली कटना नदी पार करते समय गिर गई होंगी। कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शव पुराना होने की वजह से सड़ भी चुका था। इस मामले में परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।