{"_id":"66daa70eac9e2eace20e7e81","slug":"missing-man-found-dead-in-sugarcane-farm-suspicion-of-murder-in-pilibhit-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, एक सितंबर से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, एक सितंबर से था लापता
Fri, 06 Sep 2024 06:35 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:35 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जियोरहा कल्यानपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला, जो बुरी तरह सड़ चुका था। परिजनों ने हत्या की आंशका जता रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया। परिजन हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
थाना गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी श्यामाचरण ने बताया की उसका भांजा बुद्धसेन (40) पुत्र सुखलाल मूल रूप से बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव परौरिया का रहने वाला था और बचपन से ही उनके घर में रहता था।
विज्ञापन
एक सितंबर को गांव में आयोजित जन्माष्टमी मेले को देखने के लिए घर से गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर चार सितंबर को बरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
परिजन बोले- हत्या कर फेंका गया शव
शुक्रवार को मेला मढ़ी के पास स्थित एक गन्ने के खेत में उसका शव बरामद हुआ। शव सड़-गल गया था। परिजनों ने हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंकने की आशंका जताई। सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए।
सीओ प्रतीक दहिया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को परखा। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को मेला मढ़ी के पास स्थित एक गन्ने के खेत में उसका शव बरामद हुआ। शव सड़-गल गया था। परिजनों ने हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंकने की आशंका जताई। सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए।
सीओ प्रतीक दहिया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को परखा। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन