फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister 's daughter was to be married Madotanda Road

मंत्री पुत्री की शादी को बनने लगी माधोटांडा रोड

Sun, 20 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल माधोटांडा मार्ग से पिछले कई सालों से गुजरने वाले लोगों को होने वाली दिक्कतों की सुध भले ही लोक निर्माण विभाग ने न ली हो लेकिन अब जब मंत्री की बेटी की शादी का समय नजदीक आया तो उसे सड़क बनानी पड़ रही है। स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी रियाज अहमद ने अपनी बेटी की शादी के लिए इस मार्ग पर बने एक बारात घर को चुना है। लिहाजा इस मार्ग के कुछ हिस्से का कायाकल्प होने लगा है। शादी समारोह में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत कई मंत्रियों के आने की संभावना को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने गौहनिया चौराहा से करीब 800 मीटर तक प्रीमिक्सिंग कर सड़क का निर्माण तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पिछले कई सालों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग पर वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। करीब छह वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग को बनवाने के लिए कई बार हवाई दावे भी नेता और अफसर कर चुके हैं,  लेकिन सब ढाक के तीन पात साबित हुए। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने 38 किमी लंबे इस मार्ग के लिए 48 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, लेकिन पांच माह से अधिक बीतने के बाद भी इसे स्वीकृति नहीं मिली है। इधर, माधोटांडा मार्ग पर स्थित एक बैंकेट हाल में कुछ दिनों बाद मंत्री की बेटी का शादी समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी शुरू हुई है। इस शादी में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत तमाम मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। लिहाजा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने पूर्व में भेजे गए मार्ग निर्माण के प्रस्ताव के स्वीकृत न होने के बावजूद मरम्मत के बहाने काम शुरू करा दिया है। शनिवार को गौहनिया चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक गड्ढ़ा मुक्त किया गया और इसके बाद प्रीमिक्सिंग मार्ग बनाने का काम शुरू हो गया है। तीन दिन में काम पूरा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खुशी हुई काफूर
सुबह तक इस मार्ग पर पत्थर और बजरी उतरने के बाद काम शुरू हुआ तो इस मार्ग से आने जाने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्सुकता वश कई लोग मार्ग निर्माण देखने पहुंचे और इसकी जानकारी ली। लेकिन जब उन्हें पता चला कि मंत्री की बेटी के शादी के लिए सिर्फ 800 मीटर टुकड़ा बन रहा है तो उनके खिले चेहरे फिर मुरझा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट-लागत का पता नहीं
पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर हो आनन-फानन में हो रहा यह निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है, लेकिन इस निर्माण के लिए कितना बजट है, अथवा कितनी लागत से यह निर्माण पूरा होगा इसकी जानकारी अधिशाषी अभियंता प्रदीप रस्तोगी को नहीं है। पूछने पर उनका सिर्फ इतना कहना था कि गौनिया चौराहा से माधोटांडा तक मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली है। गौहनिया चौराहे से माधोटांडा रेलवे क्रासिंग तक कई अस्पताल और कॉलोनियां भी हैं। लोगों को इससे काफी दिक्कत होती थी। इसलिए कुछ भाग की मरम्मत कराकर ठीक कराया जा रहा है, लेकिन लोगों की दिक्कत कअी फिक्र वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के चंद दिन पहले ही वि भाग को क्यो हुई इसका वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed