{"_id":"572b81144f1c1b04575cd237","slug":"minister-of-state-for-the-class-to-run-writes-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा चलाने को राज्यमंत्री ने डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा चलाने को राज्यमंत्री ने डीएम को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 05 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय में 11वीं की कक्षाएं चलाने के लिए अब राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने डीएम को पत्र लिखा है। राज्यमंत्री ने कहा कि निर्माण संस्था जून तक छह कमरे देने को तैयार है। ऐसे में 11वीं में प्रवेश कराने के आदेश दिए जाने चाहिए।
केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण पूरा न होने से इस बार कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं, जिसमें अधिकांश छात्राएं हैं, का भविष्य अधर में लटका हुआ है। दरअसल, स्कूल प्रबंधन इस वर्ष नई कक्षाएं चलाने को तैयार नहीं है। वहीं अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई किसी अन्य विद्यालय में न कराकर इसी विद्यालय में जारी रखने को प्रयासरत हैं। इसके लिए पिछले कई माह से वह लिखा पढ़ी एवं अधिकारियों से मिल रहे हैं। अब अभिभावकों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद से मिलकर कक्षाएं चलवाने की मांग की। इस पर राज्यमंत्री ने डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में राज्यमंत्री ने डीएम को फोन पर हुई वार्ता की याद दिलाते हुए कहा है कि सीपीडब्ल्यूडी द्वारा 30 जून तक छह कमरे तैयार हो जाने का आश्वासन मांगा गया है, जो उन्होंने लिखकर दे दिया है। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देते हुए 11वीं की कक्षाओं में प्रवेश लिए जाने चाहिए। राज्यमंत्री ने पत्र के साथ अभिभावकों द्वारा उपलब्ध कराए गए सीपीडब्ल्यूडी के अभियंता का वह पत्र भी शामिल किया है जिसमें अभियंताओं ने 20 जून तक छह कमरे तैयार करने का लिखित आश्वासन दिया है।