{"_id":"6249edbaada64a4102622dc4","slug":"minister-of-state-for-sugarcane-development-and-sugar-mills-up-caught-fraud-at-the-purchase-center-orders-of-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत : गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री ने क्रय केंद्र पर पकडी घटतौली, एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत : गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री ने क्रय केंद्र पर पकडी घटतौली, एफआईआर के आदेश
Mon, 04 Apr 2022 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:25 AM IST
सार
गन्ना राज्यमंत्री के पहुंचने पर क्रय केंद्र छोड़कर चला गया तौल प्रभारी। दरअसल, किसानों की ओर से घटतौली की शिकायत मिलने पर छापा मारने पहुंचे थे राज्यमंत्री।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को शाम पौने पांच बजे अचानक एक गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा। उन्होंने गन्ने से भरी ट्रॉली को पहले चीनी मिल के तौल कांटे पर तुलवाया फिर उसी ट्रॉली की तौल निजी धर्मकांटे पर कराई। घटतौली पकड़ी और एफआईआर के आदेश दिए।
विज्ञापन
अमरिया थाना क्षेत्र के चठिया गांव में ही एक गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। राज्यमंत्री ने बताया कि चीनी मिल के तौल कांटे पर जिस ट्रॉली का वजन 68.35 क्विंटल था। उसी ट्रॉली का वजन निजी धर्मकांटे पर 71.80 क्विंटल निकला। 3.45 क्विंटल का अंतर निकला। तौल हो गईं तो उन्होंने अधिकारियों को मौके पर तलब किया। अमरिया के तहसीलदार पर पहुंचे। उन्हें एफआईआर के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी मौके से चला गया। करीब आधा घंटे तक वह तौल केंद्र पर रहे। इस दौरान किसानों से संवाद किया। राज्यमंत्री ने बताया कि किसानों ने घटतौली की शिकायत की। कुछ किसानों ने ट्रांसपोर्टर पर दो रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इस पर भी जांच के आदेश दिए गए हैंं।
विज्ञापन
किसानों के गन्ने की घटतौली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। इसलिए मैंने एच एल शुगर मिल के लिए संचालित क्रय केंद्र पर अचानक छापा मारा। इसमें घटतौली की पुष्टि हो गई है। मैंने एफआईआर के आदेश दिए हैं।
-संजय सिंह गंगवार, गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री