{"_id":"61817b6d7bb2ee0a9029bb59","slug":"minister-of-state-for-revenue-disagrees-on-the-damage-figures-raised-questions-on-the-survey-of-accountants-pilibhit-news-bly4649974177","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व राज्य मंत्री ने क्षति के आंकड़ों पर असहमति जताई, लेखपालों के सर्वे पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व राज्य मंत्री ने क्षति के आंकड़ों पर असहमति जताई, लेखपालों के सर्वे पर उठाए सवाल
विज्ञापन
बीसलपुर के एक बरात घर में राजस्व मंत्री और अन्य अतिथियों का किया गया माला पहनाकर स्वागत।
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार ने बाढ़ से हुई क्षति के सरकारी आंकड़ों पर असहमति जताई। लेखपालों के सर्वे पर सवाल उठाए। यह बात उन्होंने तहसील सभागार में तब कही जब उन्हें बताया गया कि बीसलपुर में केवल ढाई करोड़ की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। यह क्षति तो बहुत कम है। इसका मतलब सर्वे सही नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार लेखपालों की शिकायतें मिल रहीं हैं। ऐसे में लेखपाल सुधर जाएं नहीं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व राज्यमंत्री मंगलवार को तहसील सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। राज्यमंत्री ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि बीसलपुर तहसील के अधिकतर लेखपाल बिना सुविधा शुल्क लिए किसानों के काम नहीं करते हैं। लेखपाल सुधर जाएं नहीं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में बताया गया कि तहसीलदार न्यायालय में 1058 वाद काफी समय से लंबित पड़े हैं। उन्होंने तहसीलदार (न्यायिक) संजय यादव को तीन माह में इन वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि अधिकांश गांवों मेें ग्राम पंचायत, चकरोड, श्मशान, खेल के मैदान, तालाबों आदि की जमीनों पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके लिए लेखपालों को दोषी बताते हुए कहा कि शीघ्र अतिक्रमण हटाए जाएं। बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में पूछने पर उन्हें बताया गया कि तहसील क्षेत्र में किसानों का केवल ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। राजस्व मंत्री ने इस आंकड़े से असहमति जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से सर्वे सही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा में जिन गरीबों के घर गिर गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाएं। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो और सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो समेत तहसील का पूरा स्टाफ मौजूद था। बैठक से पहले उन्होंने तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया, जो बंद मिला। पूछने पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की चुनावी कार्यवाही चल रही है, इसलिए न्यायालय बंद है। राजस्व निरीक्षक ने कहा कि न्यायालय रोजाना खुलना चाहिए।
मंत्री ने शिक्षकों को किया सम्मानित
बीसलपुर। राजस्व राज्यमंत्री ने नगर के एक बरात घर में आयोजित पटेल जयंती समारोह में सहभागिता की। सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए बहुत कुछ किया। हम सबको उनके बताए आदर्शों पर चलना चाहिए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. रत्नेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार, बाबूराम निराला, पूरनलाल गंगवार, नरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण गंगवार, डॉ. सबितुर प्रकाश, मुरारीलाल गंगवार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता विजयपाल गंगवार ने की। संचालन राम सिंह गंगवार ने किया। इस मौके पर शिक्षक मुलायम सिंह, जागृति तिवारी, प्रियंका, बसुंधरा, फूलमती, बसंती देवी, कृष्णाशर्मा, राजकुमार, संजीव, रामकृष्ण, अनुपम, सोनमती, सपना, पुत्तूलाल, प्रीति, ऊषा, मिथलेश, मनु, छेदालाल, नरेंद्र, राजकुमार, कुलदीप, रामकुमार, कविता, और मुनेष आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजक डॉ. रत्नेश गंगवार ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद