फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of State expressed displeasure over giving watery pulses and dirt to patients

Pilibhit News: मरीजों को पानी जैसी दाल देने और गंदगी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

Fri, 06 Oct 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Minister of State expressed displeasure over giving watery pulses and dirt to patients
मेडिकल कॉलेज के डेगू वार्ड का निरीक्षण करते राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में डेंगू सहित अन्य मरीजों को कैसी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं, इसकी हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मरीजों को पानी जैसी दाल दिए जाने और डेंगू वार्ड के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए। किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जिले में आगमन से पहले राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से मिले। उनसे यहां मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे ज्यादा बुखार के मरीज मिले, जिनकी प्लेटलेट्स लगातार कम होती जा रही थीं। इस पर मंत्री ने डॉक्टर से पूछा कि अस्पताल में लगातार इलाज मिलने के बाद भी ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर डाक्टरों ने सफाई दी कि प्लेटलेट्स कवर होने में समय लगता है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री जनरल वार्ड में मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। दाल बेहद पतली थी। इस पर उन्होंने दाल सहित भोजन की गुणवत्ता को बेहतर करने के निर्देश दिए। आयुषमान वार्ड के हाल में पंखा नहीं मिला। बताया गया कि खराब होने पर उसे रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है। पंखा न होने की शिकायत पर मंत्री ने वहां के स्टाफ से नाराजगी जताते हुए तत्काल पंखा लगवाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में मंत्री करीब सवा एक बजे पहुंचे जो करीब पौन घंटे के निरीक्षण के बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ईसीजी सहित अन्य की रेट लिस्ट लगाएं
निरीक्षण के दौरान एक मरीज ने मंत्री को बताया कि ईसीजी कराने के लिए शुल्क लिया जाता है, लेकिन उसकी कोई रेट लिस्ट नहीं है। इस पर मंत्री ने ईसीजी कर्मचारी से निर्देश दिए कि तत्काल ईसीजी शुल्क की रेट लिस्ट लगाए, ताकि सभी मरीजों को ईसीजी का रेट पता रहे और किसी से अवैध वसूली न हो।
--------
डिप्टी सीएम से की बात, कहा- जल्द भेजे जाएं डॉक्टर
निरीक्षण के दौरान मंत्री को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भारी कमी मिली, इस पर उन्होंने तत्काल डिप्टी सीएम डॉ. बृजेश पाठक से बात कर पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज के लिए नियुक्त किए गए डॉक्टरों को भेजने का अनुरोध किया। कहा, यहां डॉक्टरों की कमी के चलते काफी दिक्कत हो रही है। मेडिकल कॉलेज में सात डाक्टरों की नियुक्ति हुई हैं, इनमें से अभी तक मात्र दो ने ही ज्वाइन किया है।

-----------
गंदगी मिलने पर ईओ से किया जवाब-तलब
डेंगू वार्ड के पास मच्छरों का बसेरा होने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए पालिका के ईओ से बात कराने को कहा। किन्हीं कारणवश ईओ से बात न होने पर मंत्री ने ईओ का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधितों से कहा कि तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, ताकि मच्छरों से निजात मिल सके। डेंगू वार्ड में सात मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed