फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of State distributed copies of Ramcharit Manas from door to door

Pilibhit News: राज्यमंत्री ने घर-घर जाकर भेंट कीं रामचरित मानस की प्रतियां

Tue, 23 Jan 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Minister of State distributed copies of Ramcharit Manas from door to door
सेंटल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार । स्रोत । कार्यकर्ता
पीलीभीत। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर सोमवार दोपहर घर-घर जाकर रामचरित मानस की प्रतियां भेंट कीं। इधर, बार एसोसिएशन ने सुंदरकांड का पाठ और भंडारा कराया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री गंगवार ने सबसे पहले संजय रॉयल पार्क स्थित मंदिर में पुजारी को रामचरित मानस की प्रति भेंट की। इसके बाद कॉलोनी में घर-घर जाकर प्रतियां भेंट कीं। इस मौके पर उन्होंने रामनामी पटका भी कॉलोनी वासियों को भेंट किया। लोगों ने राज्यमंत्री का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर अहिवरन सिंह गंगवार, प्रताप सिंह गंगवार, ज्वाला प्रसाद, सीपी पटेल, अनुराग, संजीव गंगवार, सुरेंद्र, विनोद गंगवार, योगेंद्र, अनूप सिंह लवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद राज्यमंत्री सिविल बार के भंडारे एवं सेंट्रल बार की ओर से आयोजित सुंदरकांड पाठ में शरीक हुए। इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी पांडे, अध्यक्ष विवेक पांडे, धीरेंद्र मिश्र, अशोक वाजपेई, अमित मिश्र, विवेक अवस्थी आदि मौजूद रहे।

सेंटल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार । स्रोत । कार्यकर्ता

सेंटल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार । स्रोत । कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed