{"_id":"69ed1c51113d1c87c90d111d","slug":"mining-material-being-transported-through-forest-routes-was-seized-a-fine-of-rs-325-lakh-was-imposed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-158135-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल के रास्तों से ले जाई जा रही खनन सामग्री पकड़ी, सवा तीन लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल के रास्तों से ले जाई जा रही खनन सामग्री पकड़ी, सवा तीन लाख का जुर्माना
विज्ञापन
जंगल मार्ग पर चेकिंग करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। जंगल के रास्ते ले जाई रही खनन सामग्री को एआरटीओ ने वन विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ पकड़ा। इसके साथ ही पकड़े गए पांचों वाहनों पर करीब सवा तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
खटीमा-पूरनपुर मार्ग पर रात के समय ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इन वाहनों में अवैध रूप से खनन की सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसको लेकर लगातार विभागीय अफसरों की सूचना मिल रही है। ऐसे में शुक्रवार की रात एआटीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने वन विभाग महोफ रेंज के सहेंद्र यादव व खनन विभाग के सुभाष सिंह की संयुक्त टीम के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अफसरों ने पांच वाहनों का पकड़ा। यह सभी वाहन खनन सामग्री को ले जा रहे थे। वाहन चालकों की ओर से नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा है।
अफसरों ने पांचों वाहनों पर करीब तीन लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सभी वाहनों को मुस्तफाबाद वन चौकी में खड़ा करवा दिया। एआरटीओ ने बताया कि इस वाहन पर विभागीय अफसरों की नजर रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद