फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mickey Mouse car at the fair caught fire, a young man got burnt while trying to extinguish it.

Pilibhit News: मेले में लगे मिक्की माउस में लगी आग, बुझाने में युवक झुलसा

Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mickey Mouse car at the fair caught fire, a young man got burnt while trying to extinguish it.
बीसलपुर। नगर में चल रहे रामलीला मेले में शुक्रवार दोपहर एक मिक्की माउस झूले में आग लग गई। इससे वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आननफानन में आग बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी ऋतिक सक्सेना ने बताया कि उन्होंने मेले में मिक्की माउस झूला लगा रखा है। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने मिक्की माउस में हवा भरकर तैयार कर दिया था। इसी बीच उनके मिक्की माउस में पीछे से न जाने कैसे आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर काफी भीड़ लग गई। वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ऋतिक ने मौके पर एकत्र लोगों की मदद से पानी डालकर बमुश्किल आग बुझाई। आग बुझाने के दौरान मोहल्ला रामनगर निवासी सुमित कुमार का दायां हाथ झुलस गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक मिक्की माउस पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। ऋतिक ने बताया कि आग लगने में उसका करीब 1,75 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उसका मिक्की माउस बिल्कुल नया था। पहली बार ही इस मेले में लगाया था। आग से झुलसे युवक को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed