फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MGNREGA workers will get wages in seven days

मनरेगा मजदूरों को सात दिन में मिल जाएगी मजदूरी

Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भुगतान को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। मजदूरों को सप्ताह भर के अंदर मजदूरी का भुगतान उनके खातों पहुंचेगा। मजदूरी भुगतान में लापरवाही होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मनरेगा में वित्तीय वर्ष में 20.80 करोड़ रुपये ब्लाक क्षेत्र में कार्य कराने को स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 7.17 लाख मानव दिवस कार्य का लक्ष्य रखा गया है। खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि पिछले वित्तीस वर्ष में 7.8 लाख मानक दिवस कार्य कराने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य की 105 प्रतिशत प्राप्ति कर 7.88 लाख मानव दिवस कार्य कराया गया। वर्तमान सत्र में 7.17 लाख मानव दिवस का लक्ष्य दिया गया है। जबकि 20.80 करोड़ रुपये मनरेगा के तहत ब्लाक क्षेत्र में विकास को खर्च करने को स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में अब तक धनराशि की उपलब्धता आदि पर मनरेगा मजदूरों को मजदूरी के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ात था। अब सप्ताह भर के अंदर मजदूरी का भुगतान मजदूरों के खातों में होगा। पांच दिन में रोजगार सेवकों को कार्य की एमबी करानी होगी। भुगतान में देरी अब बर्दास्त नहीं होगी। जिस स्तर से भुगतान में देर होगी। संबंधित स्तर के कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed