फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meritorious honored in St. Alysius College

मेधावियों और उनके अभिभावकों का किया सम्मान

Tue, 26 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Meritorious honored in St. Alysius College
छात्रा को सम्मान राशि भेंट करते प्रधानाचार्य शाजी क्रिस्टोफर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सेंट एलायसियस कॉलेज में मेधावियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित गया। 12 वीं जिले की इल्मा अली को मिला दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मेधावियों के लिए फीस में छूट का एलान भी हुआ। विद्यालय में प्रधानाचार्य फादर शाजी क्रिस्टोफर ने 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता को विद्यालय परिसर में समारोहपूर्वक सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीबीएसई के 10वीं के रिजल्ट में आनन्या सिंह ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। शिफा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। सारा सिद्दीकी व अंशिका सिंह ने 95 प्रतिशत, अमन अली मंसूरी व शुभेंदु ने 94.4 प्रतिशत अंक पाए। शैलेंद्र सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय के साथ परिवार का नाम रोशन किया है। 12वीं में इलमा अली ने 95 प्रतिशत अंक पाए। कुलसुम ने 94 प्रतिशत तथा कनक दुलवानी ने 93. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य फादर शाजी क्रिस्टोफर और सिस्टर ग्रेस ने विद्यार्थियों के अभिभावकों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके अलावा 12 वीं की कुलसुम को 5000 रुपये और कनक दुलवानी को 3000 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए हैं। 10 वीं में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली आनन्या सिंह को फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। शिफा को तीस प्रतिशत तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को फीस में बीस प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed