{"_id":"58723b184f1c1be165ba7ce5","slug":"merchants-in-the-stores-put-up-cctv-appeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी लगवाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी लगवाने की अपील
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को कोतवाली में सराफा व्यापारियों के साथ बैठक कर पुलिस अफसरों ने सुरक्षा रणनीति बनाई। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने व्यापारियों से दुकान में सुरक्षा कारणों से सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं चौकीदार रखने की अपील की। इसके अलावा दुकानें बंद करने के बाद बाहर की लाइट ऑन रखने को कहा। इधर व्यापारियों ने भी पुलिस गश्त में सुधार की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अफरोज जिलानी ने कहा कि दुकानदार अपनी सुरक्षा को लेकर खुद भी जिम्मेदारी समझें। सिर्फ पुलिस पर ही निर्भर न रहें। इसके बाद भी अगर कोई वारदात होती है, तो प्रशासन की जवाबदेही होगी। इसके अलावा जुलूसे गौसिया को सकुशल निपटाने को सहयोग मांगा। इस मौके पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह, कोतवाल मनोज कुमार, शैली अग्रवाल, राजेश अग्रवाल बिछले, लियाकत हुसैन, रमन कुमार गुप्ता, पारस गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन