फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mentally ill youth tied to a pole and beaten, SHO suspended

Pilibhit News: मानसिक अस्वस्थ युवक को खंभे से बांधकर पीटा, थानाध्यक्ष निलंबित

Fri, 08 Aug 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill youth tied to a pole and beaten, SHO suspended
गजरौला में मानसिक अस्वस्थ युवक को पीटते ग्रामीण। स्रोत वीडियो ग्रेब
गजरौला/पीलीभीत। बिठौरा कला गांव में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने एक मानसिक अस्वस्थ युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अफसर गंभीर हुए। मामले में ठोस एक्शन न लेने पर एसओ गजरौला को एसपी ने निलंबित कर दिया। वहीं, मारपीट करने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौरा कला गांव में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे की है। गांव के निकट घूम रहे एक मानसिक अस्वस्थ युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे खंभे से बांधकर डंडों से जमकर पीटा गया। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें घायल युवक छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। लोग उसे पीटते रहे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक जहानाबाद क्षेत्र के गांव दलेलगंज का रहने वाला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद युवक को उनके सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है युवक बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र के खागसराय के पास देखा गया था। रात में बिठौरा कला पहुंचने पर चोर समझकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। प्रकरण में थाना पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसओ गजरौला जगदीप सिंह मलिक को निलंबित कर दिया। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में गजरौला पुलिस की ओर से ठोस एक्शन न लेने और उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत न कराने पर एसओ को निलंबित किया गया है।

गजरौला में मानसिक अस्वस्थ युवक को पीटते ग्रामीण। स्रोत वीडियो ग्रेब

गजरौला में मानसिक अस्वस्थ युवक को पीटते ग्रामीण। स्रोत वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed