फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   menka gandhi present award to student

केंद्रीय मंत्री ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

Sun, 18 Jan 2015 11:14 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sun, 18 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
menka gandhi present award to student
गांव अमरा करोड़ में सूर्या फाउंडेशन और भारत यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सात जनवरी से चल रहे क्रीड़ा समारोह का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव अमरा करोड़ में सूर्या फाउंडेशन और भारत यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में क्रीड़ा समारोह चल रहा था। इस समारोह में वॉलीबाल, कबड्डी और क्रिकेट समेत कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। शनिवार को समारोह का समापन हो गया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतियोगियों मुकेश कुमार, यशपाल, नीरज कुमार, पंकज कुमार, अतुल कुमार, वीरपाल, अमित कुमार, सूरज पाल और प्रेमपाल आदि को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अतुल गंगवार ने बेस्ट स्पोर्टमैन का एवार्ड जीता। समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन विकास विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के विनोद महतो, वीरपाल, प्रदीप कुमार और मुकेश कुमार को अच्छी सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। प्रदीप कुमार ने आभार जताया। मुख्य अतिथि ने पौधा भी रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed