फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical stores had sold expired drugs, pills

मेडिकल स्टोर पर बिकती मिली नशे की एक्सपायर गोलियां 

Wed, 01 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 01 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Medical stores had sold expired drugs, pills
मेडिकल स्टोर पर बिकती मिली नशे की एक्सपायर गोलियां
जाटो चौराहा स्थित अनु मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित नशे की दवाईयां बरामद की। खास बात यह रही कि अधिकांश गोलियों की एक्सपायरी डेट काफी समय पहले निकल चुकी थी। मेडिकल स्टोर स्वामी के न मिलने पर पुलिस ने वहां काम कर रहे तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की छापेमारी के चलते शहर में हड़कंप मचा रहा। अमरिया कस्बे के छह वर्षीय मासूम मोनिस की नृशंस हत्या के बाद नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की मांग की गई थी। जिसके बाद से लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार शाम कोतवाल ख्यालिराम आदित्य, एसओजी प्रभारी रुम सिंह वघेल ने पुलिस बल के साथ जाटो चौराहा स्थित अनु मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी भी टीम के साथ मौजूद रहीं। मौके पर मेडिकल स्टोर मालिक वसुंधरा कालोनी निवासी सतेंद्र कुमार गुप्ता दुकान पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर पर रखी दवाओं को चेक किया। जिसमें काफी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुई। टीम के सदस्य तब दंग रह गए जब उन्होंने दवाओं की एक्सपायरी डेट चेक की। अधिकांशगोलियों की एक्सपायरी डेट काफी समय पहले निकल चुकी थी। इस पर टीम ने मौके पर मौजूद तीनों कर्मचारी मोहल्ला सरफराज खां निवासी नासिर, नौगवां पकडिय़ा के नितिन और बागगुलशेर खां निवासी दीपक को हिरासत में ले लिया। जिनको पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। जहां पुलिस व ड्रग टीम उनसे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

बरामद की गई दवाओं की जांच ड्रग टीम कर रही है। तहरीर मिलने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन

अनुराग दर्शन, सीओ सिटी 
छापेमारी के दौरान अनु मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाईयां मिली हैं। अधिकांश की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। एक्सपायर दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बबिता रानी, ड्रग इंस्पेक्टर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed