{"_id":"6a0e080f50eccc7bbc0d19d3","slug":"medical-store-closures-have-mixed-effects-leaving-people-worried-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-159936-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेडिकल स्टोर बंदी का मिला-जुला असर, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेडिकल स्टोर बंदी का मिला-जुला असर, परेशान रहे लोग
विज्ञापन
शहर की चौक बाजार में बंद पड़ा मेडिकल स्टोर। संवाद
पीलीभीत। मेडिकल स्टोर बंद रखने की घोषणा का बुधवार को शहर और जिले में मिला-जुला असर रहा। शहर के कई प्रमुख और अस्पतालों के आसपास बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर बंद रहे। वहीं, दूसरी तरफ तमाम दवा व्यापारियों ने बंदी से दूरी बनाकर रखी और अपने मेडिकल स्टोर भी खोले। जिन क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर ज्यादा बंद रहे। वहां के लोगोें को जरूरी दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
देशव्यापी बंदी को लेकर जिले में जिला केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन की ओर से पूर्व में ही बैठक कर बंदी को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई थी। वहीं, केमिस्ट एंड ड्रगस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बंदी को लेकर दूरी बनाई थी। बुधवार को शहर में सुबह से ही मेडिकल कारोबारी की बंदी को लेकर हलचल बनी रही। मुख्य मार्ग स्टेशन रोड,अस्पताल रोड, सुनगढ़ी, गैस चौराहा, समेत अन्य इलाकों में बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर बंद रहे।
जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों के आसपास भी कई दुकानों के शटर नीचे गिरे रहे। हालांकि कुछ मेडिकल संचालकों ने मरीजों की जरूरत को देखते हुए दुकानें खोले रखीं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और तहसील मुख्यालय पर भी बंदी का अलग-अलग असर रहा।
विज्ञापन
पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा और अमरिया क्षेत्र में कुछ बाजार बंद दिखे, जबकि वहां भी कई स्थानों पर कुछ मेडिकल स्टोर खुला दिखाई दिए। संवाद