फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   medical college construction starts in new year

नए साल में शुरू होगा मेडिकल कालेज का निर्माण

Wed, 14 Oct 2020 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
medical college construction  starts in new year
पीलीभीत। कई महीने पहले स्वीकृत मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण फिलहाल नए साल में ही शुरू हो पाएगा। मेडिकल कॉलेज निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। शासन के निर्देश पर दिसंबर में मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

करीब 20 लाख से अधिक की आबादी वाले जनपद में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर लंबे समय से राजनीति होती रही है। मगर, पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिलसंडा के गांव मुड़िया न्यूरानपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति शासन से भी मिल गई।
विज्ञापन

केंद्रीय सहायता प्राप्त योजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज भवन के लिए पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे के समीप गांव खाग में जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 245.89 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी भी दे दी है। उसके बाद सरकार की ओर मेडिकल कॉलेज निर्माण शुरू करने के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट बनाकर भेजा है। मगर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। मेडिकल कॉलेज निर्माण की टेंडर प्रक्रिया में देरी होने से पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मेडिकल कॉलेज निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू कराने का आग्रह किया था। इसी क्रम में चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने दिसंबर में टेंडर प्रक्रिया शुरू कराए जाने की जानकारी दी। जिस तरह से शासन के स्तर पर मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, उसमें अब मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण नए साल पर ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed