फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical assessment camp will be organized for Divyang children, testing will be done at 10 places

Pilibhit News: दिव्यांग बच्चों के लिए लगेगा मेडिकल असेसमेंट कैंप, 10 स्थानों पर होगा परीक्षण

Fri, 25 Jul 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Medical assessment camp will be organized for Divyang children, testing will be done at 10 places
पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम श्री योजना के तहत उन दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके पास अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर जिले में 25 जुलाई से 26 अगस्त के बीच 10 अलग-अलग स्थानों पर ये शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इन कैंपों में दिव्यांगता परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। पहला शिविर 25 जुलाई को बीआरसी अमरिया परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 30 जुलाई को बीआरसी बरखेड़ा, 31 जुलाई को बीआरसी बिलसंडा, 5 अगस्त को जूनियर हाई स्कूल दियोरिया, 7 अगस्त को बीआरसी बीसलपुर, 12 अगस्त को बीआरसी ललौरीखेड़ा, 13 अगस्त को बीआरसी मरौरी में कैंप होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कैंप में ईएनटी सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, नेत्र सर्जन, साइकोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं, ताकि किसी भी पात्र छात्र को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed