फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mechanic did not come, X-ray machine is closed for one month in Bisalpur

Pilibhit News: नहीं आया मैकेनिक, बीसलपुर में एक माह से बंद है एक्स-रे मशीन

Mon, 19 Aug 2024 04:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Mechanic did not come, X-ray machine is closed for one month in Bisalpur
बीसलपुर। लखनऊ से मैकेनिक न आ पाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्स-रे मशीन एक माह बाद भी चालू नहीं हो सकी है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्स-रे मशीन का प्रिंटर खराब होने के कारण मरीजों का एक्स-रे तो हो जाता था, लेकिन निगेटिव नही मिल पाता था। ऐसी स्थिति में मरीजों को एक्सरे का फोटो खींच कर ले जाना पड़ता था। काफी प्रयास करने के बावजूद, जब मशीन का प्रिंटर सही नहीं हो पाया तो विभाग ने स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक माह पूर्व दूसरी नई मशीन भेज दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे की दूसरी मशीन तो आ गई, लेकिन लखनऊ से मैकेनिक न आ पाने के कारण संचालन शुरू नहीं हो सका। मरीजों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित कराया, लेकिन सुनवाई नही हुई। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि बहुत जल्द मैकेनिक आकर नई मशीन को चालू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed