फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meaning and importance of mantras told in Bal Sanskar

Pilibhit News: बाल संस्कार में बताया गया मंत्रों का अर्थ और महत्व

Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Meaning and importance of mantras told in Bal Sanskar
पीलीभीत। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बरहा में बाल संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बच्चों को विभिन्न मंत्रों का शाब्दिक अर्थ बताकर उनका उच्चारण भी सिखाया गया। बच्चों को धर्म संस्कृति और धर्म ग्रंथों की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. शशिबाला गुप्ता ने गायत्री मंत्र का शाब्दिक अर्थ और उसका महत्व बताया। डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा ने दीप ज्योति मंत्र, डॉ. अनुरीता सक्सेना ने भोजन मंत्र का शाब्दिक अर्थ बताया। वहीं, बीके सिंह ने शांति मंत्र और शाखा के सचिव जगदीश सक्सेना ने त्रेताय मंत्र की जानकारी दी। सतयुग, द्वापर, युद्ध शक्ति, संघीय शक्ति कलयुग का शाब्दिक अर्थ भी बताया गया। शाखा के अध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी शिक्षकों, बच्चों और भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बच्चों को चार दिवसीय कार्यशाला में बताए गए मंत्रों को सीखने और समझने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ममता गंगवार, शिक्षक संतोष खरे, विजय लक्ष्मी और कमला सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed