फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mathematics questions confused the candidates, 853 out of 2880 left the exam.

Pilibhit News: गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, 2880 में 853 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 14 Mar 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 14 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mathematics questions confused the candidates, 853 out of 2880 left the exam.
पीलीभीत। शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में 2880 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2027 ने परीक्षा दी। 853 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुछ अभ्यर्थी यह कहते हुए केंद्रों से बाहर आए कि गणित के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लग गया।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई। तय समय से आधे घंटे पहले तक अभ्यर्थियों को जांच पड़ताल, बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं अभ्यर्थियों का दो घंटे पहले ही केंद्र के बाहर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

पहले पाली में 1440 में 991 उपस्थित रहे, जबकि 449 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 1440 में से 1036 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 404 ने अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर दायरे में बंद रहीं दुकानें, पुलिस का रहा कड़ा पहरा
परीक्षा की पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए केंद्रों के 100 मीटर दायरे में दुकानों को बंद रखा गया। शहर के उपाधि मार्ग पर तीन परीक्षा केंद्र होने के चलते पूरे मार्ग पर पांच बजे तक आवाजाही बंद रही। मार्ग पर आवाजाही को डायवर्ट किया गया। उपाधि चौराहा और काला मंदिर तिराहे के पास बैरियर लगाए गए थे। मार्ग पर स्थित घरों के लोगों को ही जरूरी कार्य से आने-जाने दिया गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।


फोटो:28
पेपर अच्छा था। अधिकांश विषय के प्रश्न सही थे, गणित के प्रश्न हल करने में थोड़ा समय अधिक लगा। उम्मीद है कि सफलता मिलेगी। - मोहम्मद सलमान, लखीमपुर
---

लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पेपर भी अच्छा था, गणित के प्रश्नों में हल करने में कुछ समय लगा। सफलता मिलने की उम्मीद है। - सौरभ, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed