{"_id":"8d9f226c4cb39cab9db2e0e767c0011a","slug":"mass-wedding-ceremony-the-251-pairs-of-each-other-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 251 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 251 जोड़े
Purnpur
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालसा इंटर कालेज में हुए सामूहिक शादी समारोह 251 जोड़े दांपत्य बंधन में बधे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां देकर वर-वधू ने सात फेरे लिए। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने आशीर्वाद दिया। समारोह में वर-वधू को उपहार देकर विदा किया।
बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन हरियाणा और वेदांता फाउंडेशन मुंबई के तत्वावधान में रविवार को गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ। समारोह स्थल पर सुबह करीब सात बजे से ही वर-वधू व उनके परिवार वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समारोह स्थल पर गेट पास लेकर वर-वधू व उनके तीन-तीन परिवार वालों को ही परिसर में प्रवेश दिया गया। कालेज परिसर में सामूहिक शादी समारोह को लेकर विशाल पंडाल बनाया गया था। जबकि सिख समाज के जोड़ों की शादी को समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में इंतजाम किया गया था। अपरान्ह करीब 12 बजे वैवाहिक रस्म शुरू हुई। इससे कुछ पहले केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी पहुंचीं। उन्होंने पंडाल में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विवाह स्थल पर 11 हवन कुंड बनाए गए। प्रत्येक हवन कुंड के चारों ओर पांच-पांच जबकि कुछ पर छह-छह जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए बैठाया गया। पंडित शिवकुमार व अनिल दीक्षित की टोली ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह शुरू कराया। करीब एक बजे कन्यादान की रस्म शुरू हुई। इसके बाद जोड़ों ने हवन कुंड में आहुतियां देकर उसके सात फेरे लिए। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद तमाम लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद सामूहिक भोज हुआ। शाम को उन्हें उपहार देकर विदाई दी गई। समारोह में गायत्री मंत्र की धुन बजती रही और खालसा इंटर कालेज की छात्राओं ने भजन गाए।
गुरुद्वारे में हुई सिख वर-वधू की वैवाहिक रस्म
सामूहिक विवाह समारोह में सिख समाज के लोगों की शादी समीप स्थित गुरुद्वारा में हुई। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और नवयुगलों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
परिसर के बाहर लगा रहा लोगों का हुज्जूम
परिसर में पहुंचने को वर-वधू के साथ उनके तीन-तीन परिवार वालों को प्रवेश को पास जारी किए गए थे। प्रवेश द्वार पर प्रवेश पास लेकर लोगों को प्रवेश दिया गया, ताकि परिसर में भारी भीड़ न हो सके। इसको लेकर कालेज परिसर के बाहर घरातियों और बरातियों का भारी हुज्जूम लगा रहा।
यह दिए गए उपहार
समारोह में शादी करने वाले नवयुगलों को साइकिल, बर्तनों का सेट, बिस्तर, चारपाई, कपड़े, घड़ी, चांदी की अंगूठी आदि उपहार दिए गए।
फाउंडेशन की ओर से चंडीगढ़ में भी हुआ था समारोह
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्ता के गांव मनहेरु जिला भिवानी से अजीत सिंह, दिलबाग सिंह, बिल्लू, अर्जुन सिंह, गजानन आदि पहुंचे। अजीत सिंह ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से चंडीगढ़ के पंचकुला में वर्ष 2013 में हुए समारोह में 251 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे थे। मई 2015 में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 101 जोड़े दांपत्य बंधन में बधे। अब मार्च माह में सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसकी तिथि व स्थान तय होना है।
इनकी रही मौजूदगी
समारोह में केंद्रीय मंत्री के पीआरओ रंजीत कुमार, स्वामी प्रवक्ता नंद, सुखवीर सिंह भदौरिया, राजू आचार्य, बाबूराम पासवान, परमेश्वरी गंगवार, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, संदीप खंडेलवाल, दीपक पांडेय, महेंद्र सिह, संजीव दीक्षित, संजीव वर्मा, सुखदीप सिंह लाडी, रामनेरश, सोनू परिहार, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फाउंडेशन की सदस्य का मोबाइल हुआ गायब
फाउंडेशन की सदस्य पीलीभीत निवासी अंशु गुप्ता का उस समय मोबाइल गायब हो गया, जब वे मंच पर केंद्रीय मंत्री को नवयुगलों की सूची दिखा रही थी। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। हालांकि बाद में एक युवक ने मंच पर पहुंचकर मोबाइल सौंपा।
कढेरचौरा में शादियों को लेकर रही धूम
शादी समारोह में शामिल नौ वधुए और दो वर गांव कढेरचौरा के निवासी थी। गांव निवासी मुन्नू भारद्वाज की प्रेरणा से समारोह में शादी को पहुंचे थे। मुन्नू भारद्वाज ने बताया कि उनके गांव के 11 लोगों की शादी होने को लेकर गांव में कई दिनों से शादी समारोह की खुशियों का माहौल है।
आसाम हाइवे पर बनी जाम की स्थिति
खालसा इंटर कालेज गोमती गुरुद्वारा मेें आसाम हाइवे के किनारे है। कालेज में समारोह को लेकर कालेज के समीप भी लोगों की भारी भीड़ रही। इसको लेकर आसाम हाइवे पर कई बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि जाम न लगे आदि को लेकर आसाम हाइवे के किनारे पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। समारोह में सीओ राजेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर शक्ति सिंह भी मौजूद रहे।
वर का पिता हुआ बेहोश
सामूहिक शादी समारोह मेें थाना न्यूरिया के गांव हिम्मतनगर उर्फ चैरदापुर निवासी रामपाल अपने पुत्र नरेश कुमार की शादी करने आए थे। समारोह स्थल पर रामपाल अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में एंबुलेंस से रामपाल को सीएचसी लाया गया।