फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mass hunger strike today by people of three villages

Pilibhit News: तीन गांवों के लोग आज सामूहिक भूख हड़ताल

Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mass hunger strike today by people of three villages
गांव चंदिया हजारा में धरना स्थल पर प्रदर्शन करते लोग । स्रोत - प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। चंदिया हजारा में बाढ़ और कटान की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर चल रहा बेमियादी धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह के लोग सामूहिक अनशन करेंगे। साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए मुस्तफाबाद जाएगा।
विज्ञापन

बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल बाढ़ पीड़ितों का आंदोलन चल रहा है। 24 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सका है। इससे उनमें आक्रोश है। बृहस्पतिवार को अनशन पर मनु सरकार, विजन साना, अरुण दास, कमलेश सरकार, विधान मंडल, विष्णुपद मंडल, सुकेश मलिक, अजीत, कार्तिक सरकार, श्रीदाम सरकार अजय सरकार, दीनबंधु विश्वास बैठे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में तीन गांवों चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के लोगों शुक्रवार को आठ घंटे सामूहिक भूख हड़ताल कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। तय हुआ कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री जिले में आ रहे हैं। लिहाजा एक प्रतिनिधिमंडल उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए मुस्तफाबाद जाएगा। प्रतिनिधि मंडल मेंं दिलीप बैरागी, सनातन वैद्य, विजय सरकार, रंजीत विश्वास, दिपांश हलधर शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed