{"_id":"5e3b22568ebc3ee61e69afba","slug":"married-women-dies-in-suspicious-circumstances-pilibhit-news-bly394754327","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के नौ महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के नौ महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। शादी के नौ माह बाद एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी हरीशचंद्र की पुत्री 21 वर्षीय अंजली की शादी पिछले वर्ष छह मई को गांव बंगला उर्फ मित्रसेन निवासी जयवीर कुमार से हुई थी। मंगलवार शाम अंजली की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आसपास ग्रामीणों से मिली सूचना पर पिता हरीशचंद्र समेत अन्य परिजन अंजलि की ससुराल पहुंचे। पिता के अनुसार अंजली का शव कमरे के बाहर जमीन पर पड़ा था। ससुराल वाले घर से गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले अंजली को प्रताड़ित कर रहे थे। मायके से नकदी और घरेलू सामान लाने का दबाव बनाया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी अंजली की हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति जयवीर कुमार, ससुर लीलाधर, किशन कुमार, सास लौंगश्री और नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। विवेचना सीओ पूरनपुर करेंगे।