फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman stabbed and injured due to non-payment of dowry

Pilibhit News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को चाकू मारकर किया घायल

Sat, 09 Sep 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married woman stabbed and injured due to non-payment of dowry
पीलीभीत। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि शिकायत करने पर दरोगा ने आरोपियों को संरक्षण देते हुए घर से भगा दिया। डीएम के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन चौराहा निवासी मीनाक्षी पत्नी अमर कश्यप ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों दहेज को लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। विवाहिता ने रुपये देने से इन्कार किया तो ससुराल पक्ष के सभी लोग एक राय हो गए। चार सितंबर को शाम करीब छह बजे सास गीता देवी, ननद नीलम कश्यप और पति अमर कश्यप ने जान से मारने की नियत से विवाहिता पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

चाकू महिला की जांघ में लगा। बचने की कोशिश में विवाहिता के हाथ पर भी कई जगह चाकू लग गया। लहूलुहान अवस्था में विवाहिता सुनगढ़ी थाने पहुंची। आरोप है कि शिकायत करने पर दरोगा ने ससुराल पक्ष के लोगों से रुपये लेकर उन्हें घर से भगा दिया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत डीएम प्रवीण कुमार से की। सुनगढ़ी पुलिस ने डीएम के आदेश पर पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed