फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman filed dowry harassment report

Pilibhit News: विवाहिता ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Thu, 02 May 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman filed dowry harassment report
बीसलपुर (पीलीभीत)। एक विवाहिता ने बुधवार को यहां कोतवाली में अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर ग्रंथ निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री नीरज का विवाह चार वर्ष पूर्व बदायूं के कस्बा बिल्सी के मोहल्ला खेड़ा निवासी रुपेंद्र सिंह के साथ किया था। वाद में वर पक्ष दहेज की मांग करने लगा। जब खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष नीरज देवी का उत्पीड़न करने लगा।

इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, जो विफल रहे। चार दिन पूर्व वर पक्ष ने नीरज को मारपीट कर घर से निकाल दिया। नीरज आकर अपने मायके में रहने लगी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नीरज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में नीरज देवी के पति रुपेंद्र सिंह, जेठ शिव कुमार, सास सरला देवी, नंद रेखा और अंजलि को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed