{"_id":"67e8361ae55827d3cb0344ce","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-two-months-after-love-marriage-murder-alleged-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-133244-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रेम विवाह के दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रेम विवाह के दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
मृतिका बेबी शर्मा का फाइल फोटो। संवाद
पीलीभीत/दियोरिया। दो माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालोंं ने सुसरालियों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक पहले से शादीशुदा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बसारा निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उसकी पुत्री बेबी शर्मा (27) ने दो महीने पहले ही दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार की देर रात बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने कॉल करके बेबी की मौत होने की बात बताई।
शनिवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव में हंगामा किया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मार दिया है। सूचना मिलते ही दियोरिया कोतवाली पुलिस और बीसलपुर के नायब तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप यादव मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया की फोरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।