फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 31 Jan 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
पीलीभीत। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव निवासी लक्ष्मी (28) पुत्री होरीलाल की शादी करीब नौ साल पूर्व नवादा गांव निवासी घनश्याम के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर लक्ष्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि लक्ष्मी की हत्या के बाद ससुरालियों ने शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली। इस दौरान जानकारी मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार रुकवाया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। ससुराल पक्ष आत्महत्या की बात कह रहा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed