{"_id":"65be0cd0a22188303b0c9ee6","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-pilibhit-2024-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, बैंक कर्मी पति पर हत्या का आरोप, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, बैंक कर्मी पति पर हत्या का आरोप, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 03 Feb 2024 03:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:22 PM IST
सार
पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले बैंक कर्मी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बैंक कर्मी पति ने ससुरालियों को आत्महत्या की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को कमरे में मृत पाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
बरेली के इंदिरापुरम बीडीए कॉलोनी निवासी रामनिवास चकबंदी विभाग में कानूनगो हैं। उनकी पीलीभीत में ही तैनाती है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 32 वर्षीय शालिनी देवी का विवाह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी रोहित कुमार से वर्ष 2018 में हुआ था। रोहित ग्राम विकास बैंक में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है और मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के सदर थानाक्षेत्र के चीनोर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: बदायूं में सरकारी आवास में रहती थीं ज्योत्सना राय, मौके से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
पीलीभीत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बैंक कर्मी पति ने ससुरालियों को आत्महत्या की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को कमरे में मृत पाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति को हिरासत में लिया गया है।
बरेली के इंदिरापुरम बीडीए कॉलोनी निवासी रामनिवास चकबंदी विभाग में कानूनगो हैं। उनकी पीलीभीत में ही तैनाती है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 32 वर्षीय शालिनी देवी का विवाह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी रोहित कुमार से वर्ष 2018 में हुआ था। रोहित ग्राम विकास बैंक में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है और मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के सदर थानाक्षेत्र के चीनोर गांव का निवासी है।
छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उन्होंने दामाद रोहित पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुनगढ़ी पुलिस ने शालिनी के पिता की तहरीर पर रोहित, ससुर राम दयाल, सास रामवती, देवर संजय व सुशील के अलावा मकान मालिक का लड़का दीनू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
फंदे से लटकने से हुई मौत
शालिनी का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी की मौत फंदे से लटकने से हुई है। वहीं मायके वाले पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया है।