{"_id":"66d38c7f3398a854ac0c2965","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-five-people-including-her-husband-named-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121773-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत पांच नामजद
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। जहानाबाद के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोस के लोगों की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ समेत अफसरों ने मौका मुआयना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी रामदास ने जहानाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने पुत्री मीना देवी की शादी छह वर्ष पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के सहगवा नगरिया गांव निवासी चंद्रपाल के साथ की थी। शादी में दिए दहेज से नाखुश पति समेत ससुरालियों ने पुत्री का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।
पूर्व में बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर कई बार पुत्री के साथ मारपीट की गई। जिसकी जानकारी होने पर ससुरालियों को समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि शुक्रवार को संदिग्ध हालात में पुत्री की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो पुत्री मृत मिली। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ विधि भूषण मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।