{"_id":"66ba40b4fc80aeabc70a2181","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-family-says-she-was-murdered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120905-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने कहा-हत्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने कहा-हत्या हुई
विज्ञापन
बिलसंडा कस्बे में महिला की मौत के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस।स्रोत:नागरिक
बिलसंडा (पीलीभीत)। ससुराल में विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुत्री की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पिता ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
शाहजहांपुर के थाना चौक के मोहल्ला रंग मेहल निवासी सतीश चंद वर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी ढाई साल पूर्व बिलसंडा कस्बा निवासी अमन के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज से नाखुश ससुराल के लोग पुत्री को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देते थे। जिससे पुत्री तनाव में रहती थी।
सोमवार को उन्हें जानकारी हुई कि पुत्री की मौत हो गई। इसके बाद ससुराल पहुंचने पर पुत्री मृत मिली। उन्हें जानकारी हुई कि ससुराल के लोगों ने पुत्री की हत्या कर शव को घर की छत पर बने कमरे में लटका दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना पुलिस ने मामले की जांच की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।