फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, allegation of poisoning

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

Sat, 11 Oct 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, allegation of poisoning
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम गौनेरा में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना में जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है तो वहीं मायके पक्ष ने मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गौनेरा निवासी नन्हीं देवी (35) पत्नी अंगनलाल की शनिवार सुबह मौत हो गई। मृतका के मामा थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा श्यामपुर निवासी होरीलाल ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने नन्हीं देवी के साथ मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतका के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसका एकमात्र भाई बाहर काम करता है। मामा का कहना है कि ससुराल पक्ष ने मायके वालों को घटना की कोई सूचना नहीं दी, बल्कि आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। गांव के एक व्यक्ति से सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर भेजा। सूचना मिलने पर शनिवार शाम थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई पुलिस टीम और फॉरेंसिक यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद नन्हीं देवी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अपराह्न करीब 11 बजे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन बच्चे कालीचरन (12), अर्जुन (8) और मुस्कान (6) शामिल हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed