{"_id":"6a1b4473fc60a2639005a0ec","slug":"married-woman-accuses-husband-of-raping-minor-daughter-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-160735-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता ने पति पर लगाया नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता ने पति पर लगाया नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर की एक विवाहिता ने शनिवार को कोतवाली में शिकायत करते हुए अपने पति पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मामला फर्जी पाया है।
विवाहिता ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति अब तक उनकी पुत्री से कई बार दुष्कर्म कर चुका है। यह मामला उनके सभी रिश्तेदारों को भी पता है। रिश्तेदारों ने भी उनके पति को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका अपना पति अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है।विरोध करने पर पति गाली-गलौज कर पत्नी व बेटी को पीटता है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री गलत है। उनकी पुत्री एक लड़के से फोन पर अक्सर बात करती है। वह अपनी पुत्री को लड़के से बात करने के लिए मना करते हैं। तभी उसने अपनी अपनी मां के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा है। आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों काे गलत बताया। कोतवाली के अपराध निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला फर्जी निकला है। फिर भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। अभी फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। संवाद