फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married in the evening and brought the wife home, in the morning the young man was missing

शाम को शादी कर पत्नी घर लाया, सुबह युवक लापता

Wed, 09 Mar 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Married in the evening and brought the wife home, in the morning the young man was missing
बरखेड़ा/पीलीभीत। शाम को शादी कर नई नवेली दुल्हन को घर लाया और सुबह पांच बजे जल्दी लौटने की बात कह कर घर से निकला युवक लापता हो गया है। युवक के भाई ने सुनगढ़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पौटा कलां निवासी नासिर हुसैन ने बताया कि उसके भाई नाजिर हुसैन की बरात छह मार्च को खटीमा गई थी। उसी दिन शाम को हंसी खुशी के साथ नाजिर अपनी पत्नी को लेकर बरातियों के साथ लौट लाया। सात मार्च को सुबह करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी से कुछ देर में लौटने की बातकर घर से कहीं चला गया था।
विज्ञापन

इसके बाद काफी देर तक लौटने का सभी लोग इंतजार करते रहे मगर वह नहीं आया। उसके दोनों मोबाइल नंबरों पर फोन किया गया मगर दोनों स्विच ऑफ आ रहे है। काफी प्रयास किया मगर नाजिर का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने नासिर की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed