फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mardar

गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिख समुदाय के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 14 Sep 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
mardar
माधोटांडा थाने में धरना देते मृतक हरचरन के परिवार वाले और सिख संगत के लोग - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। हरचरन की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर आक्रोशित सिख समुदाय के सैकड़ों लोग रविवार अपराह्न थाना माधोटांडा पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वह धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सीओ पूरनपुर और एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान धरना करने वाले लोगों से पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस कथित प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लेने के बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में चार दिन पहले किसान दीदार सिंह और बूटा सिंह के खेत की मेड़ पर मिले युवक गजरौला क्षेत्र के मनहरिया गांव निवासी हरचरन सिंह का शव मिलने के मामले में पुलिस ने ने शनिवार देर रात चार नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया, लेकिन इससे मृतक के परिजन व सिख समुदाय के लोग संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई का बरतने का आरोप लगाते हुए सिख समुदाय के सैकड़ों लोग के साथ वह रविवार अपराह्न माधोटांडा थाना पहुंचे। थाने में मौजूद सीओ पूरनपुर वीरेंद्र विक्रम सिंह से मृतक के परिजन व संगत से जुड़े लोगों ने बातचीत की। उनका कहना था कि घटना और मुकदमा दर्ज कराने के बाद काफी समय बीत गया लेकिन नामजद आरोपियों की स्थानीय पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान सीओ और मौजूद लोगों के बीच बहस बाजी भी हुई। लोगों का साफ कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक वह लोग थाना परिसर में ही धरने पर बैठेंगे। आनन-फानन में सीओ पूरनपुर और माधोटांडा इंस्पेक्टर को लेकर दबिश के लिए पहुंच गए। कुछ देर में ही पुलिस ने मुकदमे में नामजद कथित प्रेमिका व उसकी मां को हिरासत में लेकर घटना को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर थाने में धरने पर बैठी भीड़ को समझाने के लिए पूरनपुर इंस्पेक्टर को भेजा गया। इंस्पेक्टर ने मां और कथित प्रेमिका को हिरासत में लेने की जानकारी धरने पर बैठे लोगों को दी लेकिन उससे भी लोग संतुष्ट नहीं दिखे। कुछ देर बाद एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी थाने पहुंचे और मृतक के परिजन व अन्य लोगों से बातचीत की। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई व विवेचना को क्राइम ब्रांच को सौंपने की लिखित पत्र के माध्यम से मांग की गई। जिस पर एएसपी ने आश्वासन दे दिया। करीब दो घंटे तक थाना परिसर में भीड़ का जमावड़ा लगा रहा। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा पीलीभीत महिला थाने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। सिख समुदाय की ओर से मृतक के परिजनों के अलावा जनपद क्षेत्र के साथ उत्तराखंड के संगत से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कथित प्रेमिका और परिवार के चार लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज
चार दिन पहले गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले गजरौला क्षेत्र के मनहरिया गांव निवासी हरचरन के शव के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बहनोई देवेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर प्रेमिका उसकी मां और उसके दो चाचा को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबा कॉलोनी निवासी देवेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 19 वर्षीय साला हरचरन सिंह पुत्र मनजीत सिंह ग्राम मनहरिया खुर्द कला थाना गजरौला का माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी से प्रेम था। जिसके चलते लड़की के परिजन खुश नहीं थे। आरोप है कि लड़की के चाचा ने दोनों के प्रेम संबंधों से क्षुब्ध होकर जुलाई माह में फोन से साले हरचरन को केसरपुर गांव में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि साले हरचरन ने यह भी जानकारी दी थी कि उसकी प्रेमिका उसे मिलने के लिए अक्सर अपने घर बुलाती है और न जाने पर आत्महत्या करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती है। साले को गांव केसरपुर जाने पर उक्त लड़की के चाचा और परिवार के तीन अन्य लोगों ने आठ सितंबर की शाम आठ बजे लड़की के फोन से हरचरन को मिलने के लिए केसरपुर गांव बुलाया। इस पर हरचरन गांव चला गया। पूरी रात घर न लौटने पर अगले दिन सुबह प्रार्थी अपने रिश्तेदारों के साथ केसरपुर गांव पहुंचा और हरचरन के बाबत लड़की के चाचा और परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। जिस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। काफी तलाश करने के बाद हरचरन सिंह का शव गांव निवासी बूटा सिंह व दीदार सिंह के खेत की मेड़ पर मिला। शरीर पर बिजली के करंट के निशान पाए गए। आरोप है कि प्रार्थी के साले हरचरन सिंह को लड़की के चाचा समेत चारों लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से साले को घर में बिजली का शॉर्ट देकर उसकी हत्या की और लाश खेत में फेंक दी।
इंस्पेक्टर राम सेवक ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमिका समेत चार लोगों पर हत्या और अपराधी गतिविधि की योजना बनाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हरचरन की हत्या के मामले में परिवार के लोग धरने पर बैठ गए थे। उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया। मां और उसकी कथित प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिवार की मांग पर विवेचना को माधोटांडा पुलिस से हटाकर कर उसे क्राइम ब्रांच स्थानांतरण कर दिया गया। पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed