{"_id":"606da9a08ebc3e593a18a041","slug":"mardar-pilibhit-news-bly4431307187","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की धारदार हथियार से हत्या, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की धारदार हथियार से हत्या, पति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। झोंपड़ी में सो रही महिला की जमीन की रंजिश में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पति को घायल कर दिया। गांव में ही रहने वाले एक रिश्तेदार से मिली सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। जबकि चार आरोपी फरार हैं।
माधोटांडा थाना क्षेत्र बरुआ कुठारा गांव निवासी शंकरलाल ने बताया कि गांव के ही हरीशचंद्र के परिवार से उनकी जमीन को लेकर साल भर से रंजिश चल रही है। वह पत्नी रामप्यारी (50) के साथ झोंपड़ी डालकर रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भगवंतापुर गांव में दूसरे मकान में रहते हैं। रोज की तरह मंगलवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर दंपती झोंपड़ी में सो गए। देर रात करीब एक बजे अचानक हरीशचंद्र, ओमप्रकाश, नन्हेलाल, रामप्रसाद और उसका रिश्तेदार गुलड़िया खास गांव निवासी मदनलाल लाठी डंडे और बांका लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी की बांके से कई वार करके हत्या कर दी गई, जबकि उन्हें घायल कर दिया। किसी तरह खुद की जान बचाकर वह गांव में ही रहने वाले अपने एक रिश्तेदार पप्पू के पास पहुंचे और उसे पूरी घटना बताई। फिर सूचना मिलने पर भगवंतापुर गांव में रह रहे चारों बेटे भी रात को आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार से जानकारी जुटाई। रंजिश के बारे में भी जाना। फिर पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया कि मृतका के बेटे हरनाम की तहरीर पर पांचों आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी रामप्रसाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। पहले भी मुकदमेबाजी हो चुकी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, सख्त कार्रवाई होगी। - किरीट कुमार, एसपी